यश पैका लिमिटेड मे संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन के पाइलट प्रोजेक्ट का सफल परिक्षण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

अयोध्या ,दर्शननगर । अयोध्या के दर्शननगर स्थित यश पैका लिमिटेड मे संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन के पाइलट प्रोजेक्ट का सफल परिक्षण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जिसमे सीपीपीअर आई के निदेशक डॉ गुप्ता और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ ए के दीक्षित ने यश पैका में किये गए LHT टेक्नोलॉजी के सफल पाइलट परिक्षणों के परिणामों को साझा किया और UNIDO पेपर प्रोजेक्ट के तहत किये गए महत्वपूर्ण हस्तक्षपो पर जोर दिया।इस दौरान यूनिडो के तकनीकी विशेषज्ञ डॉ अर के जैन, सेंट्रल पल्प एंड पेपर रिसर्च इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ एम के गुप्ता…

Read More

भाजपा नेता ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटकर मनाया स्थापना दिवस

मिल्कीपुर, अयोध्या। भाजपा एक अनुशासित एवं संगठित व राष्ट्रहित चिंतन की सोच रखने वाला राजनैतिक संगठन है। यह संगठन सकारात्मक सोच के कारण ही भारत वर्ष में एवं कई राज्यों में सत्ता में है। यह बात भाजपा नेता एवं नगर पंचायत कुमारगंज चेयरमैन पद प्रत्याशी बाजार मालिक कुमारगंज विजय कुमार उपाध्याय उर्फ अग्गू पंडित ने बृहस्पतिवार को भाजपा के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर कही। इतना ही अग्गू पंडित ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को…

Read More

कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज व भंडारण विकास के मध्य हुआ एमओयू

मिल्कीपुर, अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भंडारण विकास और नियामक प्राधिकरण नई दिल्ली के मध्य एमओयू किया गया। कृषि विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह और नियामक प्राधिकरण, नई दिल्ली के निदेशक जीतेश शर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि एमओयू के बाद विश्वविद्यालय द्वारा किसानों, ट्रेडर्स, एवं मिलर्स के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ वेयरहाउस प्रबंधकों, मालिकों के लिए पांच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस के पंजीकृत गुणवत्ता…

Read More

उप जिलाधकारी मिल्कीपुर एवं प्रभागीय वन अधिकारी अयोध्या ने किया उधैला झील का निरीक्षण

  मिल्कीपुर, अयोध्या। पक्षी विहार कहे जाने वाले उधैला झील में गांठ भर पानी नहीं है। तलहटी में कहीं-कहीं थोड़ा बहुत पानी दिखाई देता है,अति प्राचीन भगवान शिव के सिद्धनाथ मंदिर के सामने स्थित उधैला झील 5 गांव के कई मजरों से होकर गुजरती है। इस झील को पक्षी विहार बनाने का प्रयास करीब 18 वर्ष पहले 2004 के उपचुनाव में मिल्कीपुर से विधानसभा के विधायक रामचंद्र यादव ने शुरू किया था। उनकी मांग पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने इस झील को पक्षी विहार बनाने का आश्वासन दिया…

Read More

गांव के विकास में सड़कों का महत्वपूर्ण योगदान:-विनीता रावत

  अयोध्या। सोहावल प्रथम से जिला पंचायत सदस्य विनीता रावत ने मंगलसी संपर्क मार्ग से छठी माता मंदिर तक डामरीकरण सड़क का लोकार्पण किया। समारोह पूर्वक लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनीता रावत ने कहा की गांव के विकास में सड़कों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अजय रावत, लाल मोहम्मद, राजा सिंह, संतराम यादव, अनंतराम यादव, पूरन यादव, दीपू पंडित, दुर्गेश यादव, रामाशीष यादव, विजय पासी, दुर्गेश चौधरी, कृपाराम यादव, रंजीत यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।

Read More

अपर आयुक्त प्रशासन सुनील कुमार शुक्ल हुए सेवानिवृत्त

अयोध्या। अपर आयुक्त प्रशासन सुनील कुमार शुक्ल अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर  शुक्रवार को अपरान्ह में सेवानिवृत्त हो गये। इस अवसर पर मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि श्री शुक्ल एक मेहनती एवं कर्मठ अधिकारी के रूप में लम्बी सेवायें दी है। जिसे हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अधिवर्षता आयु पर सेवानिवृत्त तो एक शासकीय व्यवस्था है। परन्तु आपसी जुड़ाव हमेशा बना रहेगा।  सेवानिवृत्त समारोह के अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक  राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, संयुक्त विकास आयुक्त अरविन्द चन्द्र जैन, अपर जिलाधिकारी (एल0ए0) प्रभाकान्त अवस्थी, मण्डलायुक्त…

Read More

जनसहभागिता से होगी श्रीराम वन गमन की साइकिल यात्रा – अभिषेक सावंत

  अयोध्या।  रामनगरी अपनी पौराणिक,सांस्कृतिक,ऐतिहासिक और श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण के साथ विश्व पटल पर स्थापित होने के लिए तैयार है। समय-समय पर न सिर्फ अयोध्या बल्कि श्रीराम वन गमन पथ से जुड़े स्थलों की खोज और प्रासंगिता के प्रचार-प्रसार के लिए शोधार्थियों का समूह राम गमन पथ पर जाता रहा है। ऐसे में अयोध्या के निवासी अयोध्या डायरी टूरिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक सावंत भी राम गमन पथ की ओर 06 अप्रैल दिन गुरुवार को शोध और अयोध्या के पर्यटन प्रचार-प्रसार के लिए जायेंगे। ऐतिहासिक गुरुद्वारा…

Read More

आर्मी एरिया के नागरिकों ने कैंट के अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। आर्मी एरिया में सार्वजनिक रास्ता बंद होने पर कैण्ट क्षेत्र सदर बाजार के स्थानीय लोग ने शुक्रवार को अपनी दुकानों को बंद करके नारे लगाते हुए सैकड़ो की संख्या में एकत्रित हो कर अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद को ज्ञापन दिया। सदर क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों ने सेना द्वारा बंद मार्गों को खुलवाने की माँग अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद से किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि राम पथ मीरन घाट जाने वाला मार्ग सेना ने गैर कानूनी तरह से बंद कर दिया है। बताया गया है…

Read More

खुशी वर्मा का विद्या ज्ञान स्कूल मे चयन से शिक्षकों में हर्ष

  अयोध्या। प्राथमिक विद्यालय तकपुरा शिक्षा क्षेत्र पूराबाजार की कक्षा 5 मे अध्ययनरत – छात्रा खुशी वर्मा का चयन विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर मे होने से शिक्षकों व परिजनों में हर्ष का माहौल है। छात्रा के चयन से उसके परिवार तथा गुरूजन सभी बहुत प्रसन्न है। खुशी वर्मा के पिता रामचरित्र वर्मा तथा माता सुमन वर्मा ने विद्यालय परिसर के प्रति आभार प्रकट किया है। विद्याज्ञान स्कूल उत्तरप्रदेश मे मात्र दो जनपदो (सीतापुर एवं बुलन्दशहर ) मे है । बता दे कि इस विद्यालय मे छात्राओं के चयन के उपरान्त उनके…

Read More

खुसखबरी:रामनवमी पर अयोध्या आने वाले श्रद्धलुओं को मिलेगी हवाई दर्शन की सुविधा

  अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि राम नवमी 2023 के पावन अवसर पर अयोध्या आने वाले श्रद्धालओं/पर्यटकों को अयोध्या धाम के हवाई दर्शन की भी सुबिधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड एवं हेरिटेज एविएशन द्वारा रामनवमी 2023 के पावन अवसर पर अयोध्या धाम के हवाई दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिसके लिए सरयू अतिथि गृह, अयोध्या के निकट स्थित हेलीपैड स्थल निर्धारित है। श्रद्धालु/पर्यटक हवाई दर्शन हेतु सरयू अतिथि गृह काउंटर से टिकट प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी…

Read More