सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पुरुषोत्तम नगर वार्ड में पी डी ए पंचायत का हुआ आयोजन

  अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पुरुषोत्तम नगर वार्ड में सपा पार्षद श्रीमती ज्ञानमती सेक्टर प्रभारी ओ पी पासवान, जोन प्रभारी महानगर उपाध्यक्ष राकेश पांडे के संयोजन में महानगर पी डी ए पंचायत का आयोजन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, व संचालन सेक्टर प्रभारी ओ पी पासवान ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव रहे पी डी ए पंचायत को संबोधित करते…

Read More

स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण के लिए पौधरोपण जरूरी- शिवेंद्र सिंह

  अयोध्या।प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने शनिवार को पूरा ब्लॉक परिसर में बृहद वृक्षारोपण किया। कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण के लिए पौधरोपण जरूरी है ताकि हमारी भावी पीढ़ियां सांस ले सके।प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि बदलते मौसम, बढ़ते तापमान और प्राकृतिक आपदाओं के पीछे वनों की कटाई और हरियाली की कमी बड़ी वजह है। अब समय आ गया है कि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पौधरोपण को जनांदोलन बनाए। श्री सिंह ने मौजूद लोगों से आह्वान किया कि वे…

Read More

रामपथ और देवकली मंदिर रास्ते पर खुले आम हो रही है मांस मदिरा और अंडे की दुकानों की बिक्री-हिन्दू महासभा

अयोध्या राम पथ की 13 किलोमीटर रास्ते पर तथा बेनीगंज चौराहा से लेकर मां देवकाली मंदिर तक हो रही मांस मदिरा और अंडे की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के लिए हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय द्वारा मुख्यमंत्री से शिकायत की गई थी, श्री पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया है कि कुछ स्थानों पर प्रशासन द्वारा रोक लगाई गई किंतु रामपथ के 13 किलोमीटर रास्ते पर अभी भी कई स्थानों पर मदिरा, और अंडे की दुकानें पूरी तरह से खुली हुई है वही बेनीगंज चौराहा…

Read More

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

अयोध्या। वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शक्ति सिंह व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने राम मंदिर के पीछे लालकुर्ती मार्ग पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।इस अवसर पर शक्ति सिंह ने कहा, प्रकृति हमारी जीवनदायिनी माँ है। एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण को बचाने का कार्य नहीं है, बल्कि यह भावी पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, जल और जीवन देने की जिम्मेदारी का निर्वहन…

Read More

ग्राम सभा गुंधौर में पीडीए के नाम पर पौधरोपण

  अयोध्या। समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत ने बीकापुर ब्लॉक की ग्राम सभा गुंधौर चौराहे पर एक पौधा पीडीए के नाम पर रोपित किया। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में प्रत्येक ग्राम सभा में 11 पौधों का पौधरोपण किया जाएगा।पंडित समरजीत ने कहा कि जहां-जहां पौधे लगाए जा रहे हैं, वहां पांच लोगों की पीडीए कमेटी गठित की जा रही है, जो पौधों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी निभाएगी।भाजपा सरकार की पौधरोपण नीतियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने…

Read More

जिम्मेदारों की उदासीनता से छिन रहा गरीबों का आशियाना

    राहुल दूबे बीकापुर-अयोध्या। इंद्रावती का जीवन टपकती छतों के नीचे बसी उम्मीदों जैसा है, जो हर बरसात में भीगता है, लेकिन फिर भी उम्मीद का दीपक बुझने नहीं देता।एक ओर जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्की छत देने का संकल्प सरकार ने लिया है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय प्रशासन की संवेदनहीनता और लापरवाही की वजह से बीकापुर विकासखंड के गरीब अब भी कच्चे और जर्जर मकानों में जीवन यापन को मजबूर हैं।पातूपुर ग्राम पंचायत के बल्लीपुर गांव की रहने वाली इंद्रावती पत्नी श्याम नारायण दुबे…

Read More

समग्र विकास करते हुए जनकल्याण की दिशा में किए गए हैं सार्थक प्रयास: रोली सिंह

  अयोध्या। जिला पंचायत के चार वर्ष पूर्ण होने पर सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने विकास की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि इन वर्षों में अयोध्या जनपद के समग्र विकास को दृष्टिगत रखते हुए आधारभूत संरचनाओं के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण की दिशा में सार्थक प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महोली, सरायरासी, नारायणपुर और नरौली गांवों में चार भव्य अमृत सरोवरों का निर्माण कराया गया है। इन सरोवरों की परिधि को हरियाली से आच्छादित करने हेतु…

Read More

आयुष्मान योजना के अंतर्गत बड़ी सर्जरी भी अब सुलभ:एस एम द्विवेदी

  अयोध्या। जनपद में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक सशक्त और विश्वसनीय नाम बन चुका ‘जगत हॉस्पिटल’ निरंतर जनकल्याण की दिशा में कार्यरत है। सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत, आरएसबीवाई तथा कोविड योजनाओं के क्रियान्वयन में इस हॉस्पिटल की भूमिका प्रारम्भ से ही सराहनीय रही है। जगत हॉस्पिटल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉक्टर एस एम द्विवेदी ने बताया की हॉस्पिटल में आर्थोपेडिक सर्जरी, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी तथा आर्थोस्कोपी जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं अब उचित दरों पर तथा आयुष्मान योजना के…

Read More

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह ने सफलतापूर्वक पूरे किए 4 वर्ष

*अयोध्या।* जिला पंचायत *अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह* के सफलतम चार वर्ष पूरे होने पर जनपद अयोध्या सहित उनकी ग्राम सभा सरायराशी व आस-पास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। श्रीमती सिंह ने अपने कार्यकाल में जनहित की अनेक योजनाओं व विकास कार्यों को धरातल पर उतारकर जनता का विश्वास अर्जित किया है। उनकी सहज, सरल व करुणामयी कार्यशैली ने उन्हें जन-जन का प्रिय बना दिया है। चार वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता दी, साथ ही महिलाओं की भागीदारी, स्वच्छता, शिक्षा, सड़क,…

Read More

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पूर्व सांसद ने सोहावल में किया पौधरोपण

अयोध्या। पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना को साथ लेकर चल रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सोहावल के बरईकला गांव में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में लगभग 150 पौधे रोपे गए। रोपे गए पौधों में पीपल, बरगद, नीम, पाकड़ सहित अन्य फलदार, छायादार और औषधीय वृक्षों को प्राथमिकता दी गई। सभी पौधों की सुरक्षा के लिए टी-गार्ड लगाए गए हैं। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा, पौधों को रोपना…

Read More