सरकार हर जरूरतमंद परिवार को घर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध-पीओ डूडा

अयोध्या। तीन दिवसीय भारत विकसित यात्रा कार्यक्रम के तहत पीएम आवास लाभार्थियों को दिए जाने वाले आवास के लिए हुए जिले के नगर निगम विभिन्न नगर पंचायतों,नगर पालिकाओं में भूमि पूजन व स्वीकृति पत्र वितरण के सफल कार्यक्रम के बाद पीओ डूडा यामिनी रंजन ने कहा है कि पीएम आवास योजना के तहत अब तक जिले में हजारों लाभार्थियों को अपना पक्का घर मिल चुका है। सरकार हर जरूरतमंद परिवार को घर उपलब्ध कराने के लक्ष्य को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ तेज गति से आगे बढ़ रही है। उन्होंने…

Read More

कैडेटों ने मनाया एनसीसी का 75 वां स्थापना दिवस

अयोध्या। एनसीसी की 65वीं वाहिनी के समादेषाधिकारी कर्नल एम के सिंह के निर्देशन और प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संतोष कुमार के तत्वाधान में राष्ट्रीय कैडेट कोर का 75वां स्थापना दिवस अयोध्या कैंट के विंग कमांडर धीरेंद्र सिंह जफ़ा पार्क में उनको श्रद्धांजलि देकर मनाया गया। इस कार्यक्रम में साकेत महाविद्यालय और आर्मी पब्लिक स्कूल के कैडेट्स ने प्रतिभा किया। आज के ही दिन एनसीसी की स्थापना सन 1948 में हुई थी। ध्यातव्य हो कि एनसीसी का स्थापना दिवस नवंबर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है। इस अवसर पर…

Read More

संविधान दिवस पर पुलिस कर्मियों को दिलाई गई शपथ

अयोध्या। संविधान दिवस पर रविवार को आईजी रेंज ऑफिस से लेकर जिले भर में थाना-चौकी तक जवानों और अधिकारियों को संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। आईजी प्रवीण कुमार ने अपने रेंज ऑफिस में तो रिजर्व पुलिस लाइन के क्वाटर गार्द पर एसएसपी आरके नैय्यर ने शपथ दिलाई। पुलिस लाइन में समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को संविधान…

Read More

हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा हस्तलिखित संविधान-सरकार राजा रमन

अयोध्या। नवीन मंडी स्थित 63 वी. बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में संविधान दिवस मनाया गया । उक्त दिवस पर सरकार राजा रमन, द्वितीय कमान अधिकारी, राणा प्रताप यादव, उप कमांडेंट, पंकज राय, सहायक कमांडेंट के अतिरिक्त अन्य अधिकारीगण अधीनस्थ अधिकारीगण व जवान उपस्थित रहे। सरकार राजा रमन,द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा वाहिनी के सभी अधिकारियों तथा जवानों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। संविधान दिवस के अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों जवानों को संविधान दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए अपने भाषण…

Read More

जीआरपी ने मॉक ड्रिल कर किया अग्नि दुर्घटना से बचाव का प्रदर्शन

अयोध्या। रविवार को राजकीय रेलवे पुलिस ने रेलवे में होने वाली आगजनी जैसी घटनाओं की रोकथाम एवं जान माल की सुरक्षा एवं बचाव कार्य हेतु अग्निशमन विभाग जनपद अयोध्या के मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अपने टीम के द्वारा साथ थाना जीआऱपी अयोध्या कैन्ट एवं चौकी जीआऱपी अयोध्या जं0 भली भांति ट्रेन/रेलवे स्टेशन/प्लेटफार्म पर आगजनी जैसी घटना होने के उपरान्त विस्तृत रूप से ब्रीफ करके माक ड्रील कराया गया। इस अवसर पर विस्फोटक/ज्वलनशील पदार्थ आदि से लगने वाली आग को काबू पाने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण…

Read More

भूमि पूजन के साथ पांच दिवसीय नेशनल सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन पर अयोध्या के जीआईसी के मैदान पर आयोजित होने वाली पांच दिवसीय नेशनल सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारम्भ हुआ। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने वैदिक मंत्रों की बीच भूमि पूजन करने के बाद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश के सभी राज्यों से 1200 खिलाड़ी यहां पहुंचे हैं। उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा इंडियन राउंड, कंपाउंड व रिकर्व तीन तरह की प्रतियोगिता यहां कराई जाएगी। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री ने खेलों और…

Read More

पुण्यतिथि पर याद किये गए पत्रकार स्व0 रामतीर्थ विकल

  अयोध्या। जनपद में अपना अलग मुकाम रखने वाले खोजी पत्रकारिता करने वाले वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय रामतीर्थ विकल ने किसी समय मे जिले मे गुमनामी कि जिंदगी जी रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों कि खोज कर उन्हें सरकार कि तरफ से पेंशन व अन्य सुविधाएं दिलाने का काम किया। इसी तरह गुमनामी बाबा कि कहानी को अपनी लेखनी से जनता के सामने रखा जिसका जिक्र आज भी किया जाता हैं। गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकार स्व.रामतीर्थ विकल की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। आयोजित श्रद्धाजंलि सभा…

Read More

एडीएम ने किया केनरा बैंक में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

  अयोध्या। केन्द्रीय सतर्कता आयोग के सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह 2023 ( 30 अक्टूबर से पांच नवंबर ) तक मना रहा है। जिसने इस वर्ष की थीम-भ्रष्‍टाचार को ना कहें, राष्‍ट्र के प्रति प्रतिबद्ध रहें जारी किया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एडीएम सतीश त्रिपाठी ने रिबन काट करके किया। उन्होंने आम जन मानस को भ्रष्टाचार की रोकथाम और उसके खिलाफ लड़ाई में सामूहिक रूप से भाग लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं से आए हुए कर्मचारियों…

Read More

तक्षशिला आईएएस द्वारा आयोजित हुआ मेधावी छात्र, व समाजसेवियों पत्रकारों का सम्मान समारोह व संगोष्ठी

अयोध्या। गणपति गेस्ट हाउस नाका हनुमानगढ़ी पर तक्षशिला आईएएस अयोध्या के डायरेक्टर संतोष मिश्रा के जन्मोत्सव पर मेधावी छात्रों और समाजसेवियों व पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि प्राचीन काल से ही गुरुओं का हमारे जीवन में विशेष योगदान रहा। हमारी संस्कृति व हमारी विरासत को कोई तोड़ नहीं सकता। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा छात्रों को पढ़ाई सिर्फ सरकारी नौकरी के लिए ही नहीं करनी चाहिए पढ़ाई अनवरत अध्ययन के लिए होना चाहिए।…

Read More

अयोध्या के दीपोत्सव में वैश्विक पहचान दिलाईः राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं प्रदेश राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या के प्रान्तीयकृत दीपोत्सव में सहभागिता के लिए राजभवन में कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल को राम की पैड़ी पर दीयों को उनकी ओर से प्रज्ज्वलित करने की सामग्री सौपी। अवध विवि प्रशासन राज्यपाल द्वारा दी गई दीपों की सामग्री दीपोत्सव की सहभागिता में शामिल होगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या के प्रान्तीयकृत दीपोत्सव को एक वैश्विक पहचान दिलाई है। विश्वभर की निगाहें अयोध्या दीपोत्सव पर लगी रहती है। इसमें आमजन की सहभागिता हो सके इसके…

Read More