–कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली जुड़ेंगे अयोध्या। प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या में सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के नाम पर बने स्मृति चौक का लोकार्पण समारोह बुधवार को आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली लोकार्पण समारोह से जुड़ेंगे जबकि अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौराहे का लोकार्पण करेंगे।लोकार्पण समारोह में केंद्रीय मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति जी किशन रेड्डी भी शामिल होंगे। लता मंगेश्कर चौक के उद्घाटन समारोह में उनके भतीजे आदित्य मंगेशकर व बहू कृष्णा भी आ रहे हैं। लोकार्पण समारोह सुबह 10:50 बजे शुरू होकर अपराह्न 12:25…
Read Moreराष्ट्रवाद की विचारधारा से प्रेरणा ले युवा : यश पाठक बाबा
अयोध्या देवकाली बाईपास स्थित मित्र मंच के राष्ट्रीय कार्यालय पर यश पाठक बाबा के नेतृत्व में और रजत पांडे की अध्यक्षता में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का वृहद सदस्यता अभियान चलाया गया। इस सदस्यता अभियान में 1000 से अधिक युवाओं ने एबीवीपी की सदस्यता प्राप्त की। सदस्यता अभियान के बाद यश पाठक बाबा ने कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही राष्ट्रवाद और सनातन धर्म की रक्षा के लिए युवाओं को प्रेरित करता है और राष्ट्रवाद व छात्र एकता का प्रतीक है साथ ही छात्र हित व सामाजिक…
Read Moreलॉरेंस बिश्नोई गैंग के जुड़े अयोध्या से तार
एक हिस्ट्रीशीटर का आवास था गैंग का ठिकाना अयोध्या। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर एक खुलासा हुआ है। लॉरेंस गैंग ने अयोध्या के पूरा बाजार में ठिकाना बनाया था। यहां एक हिस्ट्रीशीटर के आवास पर इस गैंग से जुड़े लोग किसी बाहुबली नेता और विधायक की हत्या के इरादे से रह रहे थे। सोमवार रात STF ने छापा मारकर गैंग के कुछ सदस्यों को पकड़ा है। हालांकि, एसएसपी प्रशांत वर्मा ने मामले में कहा कि इस बारे मे कोई जानकारी ही…
Read Moreप्राधिकरण के सचिव को भारी पड़ी माझा जमथरा में भूमाफ़ियायो के खिलाफ कार्यवाही!
अरबो के जमीन घोटाले में शामिल भूमाफ़ियायो व सत्ताधारियों को बचाने की तो नही है साजिश विभागीय साजिश का शिकार हुए सचिव संजीव कुमार अयोध्या। माझा जमथरा में अरबो के जमीन घोटाले की तपिश का शिकार शासन ने उसे ही बना दिया जिसने अवैध भूमाफ़ियायो के खिलाफ मोर्चा खोला था। यह बात तब सामने आई जब शासन ने भूमाफ़ियायो की अवैध प्लॉटिंगों के खिलाफ बुलडोजर चलाने वाले अफसर अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव रहे डॉ संजीव कुमार का तबादला कर दिया है। चर्चा तो यह भी है कि सत्ता के…
Read Moreभारतीय क्षत्रिय समाज अयोध्या महानगर की बैठक सुधीर कुमार सिंह अध्यक्ष (अयोध्या महानगर) की अध्यक्षता मे सम्पन्न
भारतीय क्षत्रिय समाज अयोध्या महानगर की एक आवश्यक बैठक जिला सहकारी बैंक लि0, फैजाबाद जनपद अयोध्या मे सुधीर कुमार सिंह अध्यक्ष (अयोध्या महानगर) की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रो0 एम0पी0 सिंह उपस्थित थे उन्होने क्षत्रियो को आपस मे एकजुट रहकर एक दूसरे से भाई चारा बनाये रखने की अपील किया है। सभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक छेदी सिंह ने सभी क्षत्रियो से 05 अक्टूबर 2022 को प्रस्तावित विशाल क्षत्रिय सम्मेलन/शस्त्रपूजन तथा सहभोज कार्यक्रम जो गोमती नगर लखनऊ मे पहुॅचने का आवहन किया। सभा मे…
Read More63 बटालियन सीआरपीएफ नवीन मंडी, अयोध्या प्रांगण में विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम
अयोध्या 63 बटालियन सीआरपीएफ नवीन मंडी, अयोध्या प्रांगण में विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम व भंडारे का आयोजन श्री छोटेलाल कमांडेंट 63 बटालियन सीआरपीएफ के नेतृत्व में एवं कुशल मार्गदर्शन में किया गया इस अवसर पर श्री सरकार राजा रमन, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री अशोक कुमार शील, उप कमांडेंट ,श्री अजय कुमार उप कमांडेंट, श्री पंकज राय, सहायक कमांडेंट, श्री अखिलेश्वर सिंह ,सहायक कमांडेंट श्री विनय कुमार सिंह, सहायक कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम के दौरान श्री छोटेलाल कमांडेंट 63 बटालियन सीआरपीएफ…
Read Moreरोजगार न देकर सरकार ने किया युवाओं के साथ धोखा-सत्यभान सिंह
अयोधया। भारत की जनवादी नौजवान सभा के राष्ट्रीय आवाहन पर “बेरोजगारी महंगाई व महिला उत्पीड़न के खिलाफ” अपनी मांगों को लेकर गुलाबबाड़ी से”युवा मार्च” निकाला। जिसमे इंकलाबी नारों के साथ प्रदर्शन किया गया। ये युवा मार्च गुलाब बाड़ी से निकलकर सिविल लाइन गांधी पार्क पर समाप्त हुआ। जनवादी नौजवान सभा के पूर्व प्रदेश सचिव सत्यभान सिंह ने बताया कि आज हमने अपने कई मांगों को लेकर रूट मार्च किया जिसमें हमारी प्रमुख मांग बेरोजगारों को काम,सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में खाली पदों को तत्काल भरा जाए,बेहतर एव…
Read Moreसाहित्य समाज में संस्कारों और संस्कृति का संवाहक – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
साहित्य समाज में संस्कारों व संस्कृति का संवाहक है। ऐसे में साहित्यकारों का दायित्व है कि ऐसा लेखन करें जो साहित्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाए। उक्त उद्गार चर्चित साहित्यकार एवं वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने सेवानिवृत्त उप बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राम बचन सिंह यादव ‘बेराही’ की तीन पुस्तकों – नायाब नायक कर्ण (खंड काव्य), अंतर्बोध (काव्य संग्रह) और असुरवंश बनाम राजवंश (खंड काव्य) का विमोचन करते हुए व्यक्त किया। लाइफ लाइन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, आजमगढ़ के सभागार…
Read Moreफैजाबाद सिविल कोर्ट का नाम बदले जाने की उपजा ने उठाई मांग
अयोध्या। यू पी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) अयोध्या इकाई ने फैजाबाद सिविल कोर्ट का नाम बदल कर अयोध्या करने के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से अपने ज्ञापन के माध्यम से मांग किया है । उपजा अयोध्या इकाई के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र को सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 6 नवंबर 2018 को फैजाबाद जिले का नाम बदलकर…
Read Moreगुडवर्क:सेना भर्ती अभ्यर्थियों को फर्जी रिलेशनशिप सर्टिफिकेट देने वाला जालसाज गिरफ्तार
अयोध्या। सेना की वर्दी पहनकर लोगो के साथ ठगी करने वाले जौनपुर निवासी एक युवक संजय विश्वकर्मा को मिलिट्री इंटेलीजेंस की सूचना पर कैंट पुलिस ने गुप्तारघाट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से सेना की वर्दी,बेल्ट,जूता,आईडी कार्ड,मुहर के साथ 1210 रुपये बरामद किया गया है। बता दे कि मिलेट्री इंटलीजेंस की सूचना पर कैंट पुलिस ने गुरुवार को भी आजमगढ निवासी दीपेंद्र सिंह के नाम के जालसाज को गिरफ्तार किया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक जौनपुर जिले के खुटहन का रहने वाला…
Read More