अयोध्या। थाना पूरा कलंदर के अंतर्गत ग्राम मोदरा कर्मा चौराहा निवासी मनोज कुमार यादव के घर पर आज, 20 सितंबर को एक अनोखी घटना घटी जब उनकी भैंस ने आठ पैरों वाले बच्चे को जन्म दिया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। मनोज यादव के पुत्र, राजन यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सुबह लगभग 4:00 बजे उनकी भैंस ने डॉ. राम किशोर यादव की उपस्थिति में इस अनोखे बच्चे को जन्म…
Read Moreपुलिस पर लगा कोटे के आवेदक को धक्का मारने का आरोप,इलाज के दौरान हुई मौत*
अयोध्या। थाना रौनाही के हाजीपुर बरसेंडी अमरपुर गांव में सरकारी राशन कोटेदार की दुकान के आवंटन को लेकर हो रही खुली बैठक के दौरान आवेदक दुखीराम की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया। दुखीराम पर पुलिस द्वारा धक्का मारने का आरोप है, जिससे वह बेहोश हो गए और इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय की मांग की। उन्होंने इस घटना को लेकर पुलिस…
Read Moreटीम मिशन ग्रीन : अयोध्या को बनाएगी हरित महानगर
2030 तक अयोध्या को भारत का नंबर वन हरित एवं स्वच्छत शहर बनाने का संकल्प* अयोध्याधाम। धर्म की नगरी को उसके गरिमापूर्ण रूप में विकसित करते हुए हरित नगरी बनाने और स्वच्छ महानगर बनाने हेतु हरियाली को बचाने के लिए काम कर रही टीम मिशन ग्रीन अयोध्या को बड़ी सफलता हाथ लगी है। धर्म की नगरी में बन रहे परिक्रमा मार्ग पर कैंट क्षेत्र में कटने के चिन्हित हजारों हरे पेड़ों को बचाने के लिए शुरू किए गए प्रयास मे सफलता मिली है। टीम ने बृहस्पतिवार को छावनी परिषद, अयोध्या…
Read Moreदीक्षांत समारोह:अविवि में उपाधिधारकों व आंगतुकों का प्रवेश 10 बजे तक
अयोध्याधाम। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में शुक्रवार को होने वाले 29 वें दीक्षांत समारोह को लेकर 11 बजे पूर्वाह्न फाइनल रिहर्सल पूरा हो गया। विवि के मीडिया प्रभारी डाॅ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि दीक्षांत समारोह प्रातः 11 बजे के स्थान पर अब 10ः30 बजे से प्रारम्भ होगा। सभी स्वर्णपदक एवं उपाधिधारक छात्र-छात्राओं व आमंत्रित आगंतुकों को हर हाल में 9ः30 बजे तक स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में स्थान ग्रहण कर लेना होगा। 10 बजे के बाद प्रवेश रोक दिया जायेगा। परिसर में दीक्षांत निमंत्रण कार्ड के बिना समारोह में…
Read More2047 के बाद विवि का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा- कुलाधिपति
रिपोर्ट: दिनेश जायसवाल मिल्कीपुर अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि कठिन परिश्रम और दृणसंकल्प ने नैक में उच्च ग्रेड A++ दिलाया। इस उपलब्धि ने विश्वविद्यालय के साथ उत्तर प्रदेश को भी पूरे देश में एक नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाना सबकी जिम्मेदारी है इसके लिए पूरे विश्वविद्यालय परिवार को आगे आना होगा। विश्वविद्यालय जो भी कार्य कर रहा है उसका लाभ गरीब, पिछड़ा वर्ग…
Read Moreसाकेत महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘साकेत सुधा’ का विमोचन समारोह संपन्न
अयोध्या: सु साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अयोध्या की वार्षिक पत्रिका ‘साकेत सुधा’ वर्ष 2024 (सत्र 2023-24, अंक 68) का भव्य विमोचन समारोह आयोजित हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम पर केंद्रित इस पत्रिका का विमोचन डॉ. जनार्दन उपाध्याय, डॉ. आर.के. जायसवाल, और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह द्वारा किया गया। पत्रिका की प्रबंध संपादक प्रो. वंदना जायसवाल ने पूर्व प्राचार्य प्रो0 वाई आर त्रिपाठीको याद करते हुए आज के कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत और परिचय कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. आर.के. जायसवाल, पूर्व विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान…
Read Moreगुर्गों पर की गई कार्रवाई तो सरगना कहता है कि अयोध्या में हुआ जमीन घोटालाः सीएम
*हरे रामा-हरे कृष्णा की धुन कुछ लोगों को पसंद नहीं थी, इसलिए सपा ने त्योहारों व कांवड़ यात्रा पर बैन लगाया थाः योगी* दीपोत्सव पर जलते हैं दीप तो सपा मुखिया और पाकिस्तान को होती है तकलीफः सीएम* *गुर्गों पर की गई कार्रवाई तो सरगना कहता है कि अयोध्या में हुआ जमीन घोटालाः सीएम* *सीएम बोले- अयोध्या में नहीं हुआ जमीन घोटाला, सरकार ने किसानों को 1700 करोड़ रुपये मुआवजा दिया* *आरोप- दंगाइयों के सामने घुटने टेकने वाले संत परंपरा को कहता है माफिया* *जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी…
Read Moreडीएम ने किया पूरा ब्लॉक का निरीक्षण, सफाई और मेंटेनेंस से दिखे संतुष्ट
अयोध्या। जिले के पूरा ब्लॉक में जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने अचानक निरीक्षण किया। उनके साथ नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, एसडीएम सदर विकास दुबे और ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लॉक परिसर में विभिन्न कार्यालयों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई और मेंटेनेंस की बेहतरीन व्यवस्था देखकर बेहद खुश नजर आए। उन्होंने पूरा ब्लॉक प्रमुख और ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह की सराहना करते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर…
Read Moreअयोध्या: चूड़ामणि चौराहे पर शराब की दुकान से रामनगरी की शोभा हो रही धूमिल
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के चूड़ामणि चौराहे पर स्थित शराब की दुकान यहां की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को धूमिल कर रही है। शाम होते ही इस दुकान के आसपास शराब प्रेमियों की भीड़ जुट जाती है। बताया जा रहा है कि अयोध्या के प्रवेश द्वार पर स्थित इस स्थान के 300 मीटर के दायरे में शराब प्रेमी सड़क के दोनों ओर खड़े होकर शराब पीते हैं। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब जगदगुरु परमहंसाचार्य देर शाम वहां पहुंचे और इस अनियमितता पर जमकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया…
Read Moreसुविधा: हेलिकॉप्टर से 10 मिनट में राम मंदिर का दर्शन करेंगे श्रद्धालु
अयोध्याधाम। अयोध्या में जल्द ही श्रद्धालु हेलिकॉप्टर से राम मंदिर का दर्शन कर सकेंगे। यह सेवा श्रद्धालुओं को 10 मिनट के भीतर मंदिर के चारों ओर से हवाई दर्शन का अवसर प्रदान करेगी। हेलिकॉप्टर सेवा के माध्यम से श्रद्धालु राम नगरी और राम मंदिर का सुंदर नज़ारा ऊपर से देख पाएंगे। इस सुविधा के लिए किराया और रूट मैप तैयार किया जा रहा है, और 6 प्रमुख शहरों से ये सेवाएं शुरू की जाएंगी। बता दे कि प्रदेश के 6 प्रमुख शहरों से हेलिकॉप्टर उड़ान भरेंगे, जिनमें लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर,…
Read More