रिपोर्ट-रामजन्म यादव तारुन अयोध्या। तारुन ब्लाक क्षेत्र के पछियाना गांव पंचायत निवासी डॉ0 संगीता यादव ने दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बन गांव व क्षेत्र सहित अयोध्या जिले का मान बढ़ाया है।असिस्टेंट प्रोफेसर का डॉ0 संगीता यादव के सिर ताज बंधने से क्षेत्र सहित पूरा गांव खुशी के जश्न में डूबा है। ब्लाक क्षेत्र की पछियाना गांव पंचायत के नये पूरा निवासी स्वर्गीय बृज मोहन यादव की बेटी ने पिता के मृत्योपरांत भी कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी मंजिल को पाने की दिशा में आगे बढ़ती गयी…
Read Moreविरोध प्रदर्शन: जनाक्रोश के सामने झुके अपर नगर आयुक्त समाधान के लिए लिख कर दिया
न्यूज़ ब्लास्ट ब्यूरो अयोध्या। बारिश के चलते जनौरा में भारी जलभराव को लेकर शनिवार को जनाक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने घंटों रोड जाम रख अयोध्या विकास प्राधिकरण और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों के भड़के गुस्से को लेकर अपर आयुक्त शशि भूषण को निदान के लिए लिख कर देना पड़ा। वरिष्ठ भाजपा नेता शरद पाठक बाबा ने शनिवार को अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के जनौरा वार्ड में जल भराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों के साथ प्रदर्शन किया। इसे लेकर मौके पर पहुंचे अपर नगर…
Read Moreजालसाजी: बैंक एकाउंट से पैसा निकालने के मामले में अज्ञात के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज
रिपोर्ट-राम जन्म यादव तारुन, अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सराय मनोधर निवासी महिला सविता पाण्डेय व कोरोना काल मे असमय मौत का शिकार हुये महिला के पति अर्पित पांडेय के अलग अलग बैंक खातों से जालसाजों ने 5 लाख 70 हजार रुपये का फर्जीवाड़ा कर निकासी कर ली। जानकारी होने पर पीड़िता ने मुकामी पुलिस सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर 20017722013090 ऑनलाइन शिकायत की पर कोई सुनवाई नही हुई। पीड़िता ने तब अपने पिता के साथ तहसील दिवस में पहुँच डीएम एसएसपी से पूरे घटना क्रम की जानकारी दी।तब…
Read Moreकमिश्नर ने दिया डयूटी पर अनुपस्थिति मिले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भेजने का निर्देश
न्यूज़ ब्लास्ट ब्यूरो अयोध्या। मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने शनिवार सुबह सिविल लाइन स्थित रोडवेज, कचहरी स्थित राजकीय शहीद उद्यान, फतेहगंज चौराहे व जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। महिला अस्पताल के अंदर खड़ी बाइक को देखकर नाराज मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। इसके साथ ही ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिया। सिविल लाइन स्थित बस अड्डे पर मुख्य मार्ग पर खड़े बस को देखकर उन्होंने तत्काल ए आर एम को निर्देशित किया…
Read Moreमण्डलायुक्त ने दिया डयूटी पर अनुपस्थिति मिले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस का निर्देश
न्यूज़ ब्लास्ट ब्यूरो। अयोध्या। मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने शनिवार सुबह सिविल लाइन स्थित रोडवेज, कचहरी स्थित राजकीय शहीद उद्यान, फतेहगंज चौराहे व जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। महिला अस्पताल के अंदर खड़ी बाइक को देखकर नाराज मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। इसके साथ ही ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिया। सिविल लाइन स्थित बस अड्डे पर मुख्य मार्ग पर खड़े बस को देखकर उन्होंने तत्काल ए आर एम को निर्देशित किया कि…
Read Moreआप से निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को भरने होगें आवेदन फार्म -सभाजीत सिंह
अयोध्या। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी नवंबर दिसंबर में प्रस्तावित निकाय चुनाव की तैयारी कर रही है. आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार बनने वाले इच्छुक व्यक्ति को आवेदन फार्म भरने होंगे । आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि मेयर, पार्षद,चेयरमैन, सभासद पद हेतु इच्छुक प्रत्याशियों को आवेदन पत्र भरना होगा, आवेदन पत्र निशुल्क है। आवेदन फार्म जिला कार्यालय, प्रांत कार्यालय और प्रदेश कार्यालय पर मिलना शुरु हो गया है चुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों के…
Read Moreप्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET)केंद्र निर्धारण में लापरवाही को लेकर एसएफआई ने जताया आक्रोश
अयोध्या। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया की अयोध्या कमेटी बैठक के माध्यम से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा केंद्र निर्धारित करने में की गई लापरवाही पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को भेजे गए ज्ञापन में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया की उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी ने सरकार से मांग की है कि छात्राओं का परीक्षा केन्द्र उनके गृह जनपद में ही निर्धारित किया जाए। इस मौके पर जनौस के पूर्व प्रदेश महासचिव सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा की उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा…
Read More1992 से रामलीला का अनवरत मंचन कर रही मयूर रामलीला समिति
“उलट पलटि लंका सब जारी, कूदि परा पुनि सिंधु मंझारी…” -बाली बध व लंका दहन देखे गूंजे जय श्रीराम के उदघोष तारुन अयोध्या। विकास खण्ड तारुन क्षेत्र में सर्वशक्ति दुर्गा पूजा समिति एवं मयूर रामलीला समिति ने तारुन ब्लाक मुख्यालय के सामने 30 साल पहले वर्ष 1992 में रामलीला की शुरुआत की थी जब अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन अपने चरम पर था। इस रामलीला की खास बात यह है कि सभी कलाकर स्थानीय होते है। रामलीला समिति से जुड़े आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मयूर रामलीला समिति की…
Read Moreकाश ! सुन,सुन मैं तेरे तन को नही , तेरे मन को चाहता हूं,
काश!काश सुन ,सुन,सुन मैं तेरे तन को नही , तेरे मन को चाहता हूं, मेरा दिल तेरे जिस्म पर नही, तेरे दिल पर आया है। सुन,सुन न पगली, आज मैं तुझे बताना चाहता हूं, कि मैं तुझे कितना चाहता हूं। काश!काश मैं तेरे इयरफोन का माईक होता, इसलिए नहीं कि मुझे तेरे होठों से चिपकने का शौक है, बल्कि मैं तेरे होठों की वो प्यारी सी मुस्कुराहट सुनना और महसूस करना चाहता हूं, झूठी मुस्कुराहट के पीछे का वजूद मिटाना चाहता हूं। सुन,सुन,सुन ना पगली ………चाहता हूं। काश!काश मैं…
Read Moreहाय!ये गरीबी ,कैसी है ये गरीबी…
गरीबी हाय!ये गरीबी ,कैसी है ये गरीबी, भगवान क्यों बनाई ये गरीबी? कोई प्यार का गरीब है, तो कोई पैसे का गरीब। कोई दोस्तों में गरीब है, तो कोई रिश्तों में गरीब। हाय ये गरीबी……………ये गरीबी ।। इस गरीबी ने तो, मिटा दी है लोगों की गरीबी। कोई पैसे कमाने में पिट गया, कोई रो पड़ा इस कश्ती में, तो कोई को गया इस बस्ती में। मैं तो हूं अमीर इस बस्ती की, मैं तो हूं समीर इस कश्ती की। क्या बताऊं अपनी यारी, मुझको तो कहती अमीर ये दुनिया…
Read More