अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में जमीन के दाम बढ़ने के साथ ही प्रशासनिक हस्तक्षेप और जबरन कब्जों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हालिया घटनाओं में प्रशासन द्वारा नागरिकों की निजी जमीनों पर उद्योगपतियों के लिए जबरन कब्जा कराया जा रहा है। एक ऐसा ही प्रकरण गुरुवार को राजकीय आईटीआई के सामने सामने आया है, जहां प्रशासन की भूमिका विवादित हो गई है। *मामला*: पीड़ित संजय गुप्ता का कहना है कि प्रशासन द्वारा उद्योगपति अमनदीप कौर को उनकी 25,000 स्क्वायर फीट जमीन पर कब्जा करने में मदद की जा रही…
Read More136 वर्षीय सन्त स्वामी परमानंद पुरी पहुंचे अयोध्याधाम
अयोध्याधाम। सोमवारी बाबा महाराज के अनन्य भक्त 136 वर्षीय सन्त स्वामी परमानंद पुरी महाराज ने अयोध्या पहुंचकर रामलला और हनुमंत लला का दर्शन किया। हिमालयी सन्त स्वामी अवधेशानंद जी महाराज ने पूज्य स्वामी महाराज के अयोध्या प्रवास की जानकारी स्वदेश से साझा किया। परमानंद पुरी महाराज के भक्तों के अनुसार दुनिया के सर्वाधिक बुजुर्ग होने का दावा करने वाले परमानंद पुरी लम्बे समय तक पूर्व सीएम स्व. एनडी तिवारी के गांव धारी स्थित श्री 1008 सोमवारी बाबा आश्रम में साधु के रूप में रहे हैं। उनके भक्तों ने दावा…
Read Moreअमसिन ग्राम पंचायत में सरकारी राशन की दुकान पर घटतौली का आरोप
*न्यूज़ ब्लास्ट* अयोध्या। मया क्षेत्र की अमसिन ग्राम पंचायत में सरकारी राशन की दुकान पर घटतौली के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्राम प्रधान सती प्रसाद वर्मा ने इस मामले को लेकर एसडीएम सदर से शिकायत की है। उन्होंने कोटेदार पर आरोप लगाया है कि वह नियमित रूप से ग्रामीणों के राशन में घटतौली कर रहा है और इस तरह गरीबों का हक मार रहा है। ग्राम प्रधान के अनुसार,अमसिन ग्राम सभा के कोटेदार द्वारा राशन वितरण के समय हर बार बोरे में दो किलो का बांट बांधकर घटतौली की जा…
Read Moreस्वामी महेश योगी ने 2 करोड़ 18 लाख 26 हजार 8 सौ स्ट्रोक कपालभाति कर विश्व पटल पर बढ़ाया भारत का गौरव
अयोध्या। सिद्धपीठ श्री हनुमानगढ़ी बसंतिया पट्टी के लोकप्रिय संत डा. महेश दास उर्फ स्वामी महेश योगी ने हनुमानगढ़ी श्री हनुमान जी के सानिध्य में छ: माह में 21826800 ( दो करोड़, अट्ठारह लाख, छब्बीस हजार, आठ सौ) कपालभाति कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। उक्त अवसर पर श्री हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन, सर्वराहकार/महंत श्री प्रेम दास जी महाराज ने महेश योगी को गौरस पिलाकर स्वामी जी की कठोर हठ साधना को पूर्ण कराया। तदोपरांत 183 दिवस की साधना को पूर्ण करने के उपरांत महेश योगी ने संतजनों के साथ आज…
Read Moreपार्टी से बड़ा कोई नहीं, कमल हम सब का प्रत्याशी: गोरखनाथ बाबा
रिपोर्ट-दिनेश जायसवाल मिल्कीपुर अयोध्या। पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने इनायतनगर में एक प्रेस वार्ता कर अपने कार्यकाल में करायें गये विकास कार्यों और भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएं एवं उपलब्धियां गिनाईं। पत्रकारों की मांग पर छात्रों के अध्ययन के लिए तहसील मुख्यालय पर एक पुस्तकालय एवं पत्रकारों के लिए एक प्रेस क्लब बनवाने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि अपने कार्यकाल में क्षेत्र की बिजली की समस्याओं के निराकरण हेतु तीन विद्युत सब स्टेशन स्वीकृत कराया था। शीघ्र ही इसका निर्माण शुरू…
Read Moreमिल्कीपुर के चुनावी परिदृश्य में अभी तो सपा भारी…
ना पासी ना ठाकुर बाभन…दूल्हा कौन तय करेंगी अति पिछड़ो/ पिछड़ो की तीन चार जातियां.. -ओम प्रकाश सिंह, (स्वतंत्र पत्रकार) अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा को राजनीतिक रुप से भरी जवानी बेवा करने का इल्जाम सपा पर तो चस्पा होता ही है। यहां से विधानसभा के लिए निर्वाचित अपने विधायक अवधेश प्रसाद को उसने लोकसभा लड़ा दिया। जीत भी गए और सीट रिक्त हो गई। जो प्रारंभिक रुझान है उसके अनुसार मिल्कीपुर का दूल्हा तय करने में अति पिछड़ी जातियों की प्रमुख भूमिका होगी। दूल्हा बनने की रेस में झोंकम झोंक है।…
Read Moreसामाजिक सेवाओं और राष्ट्र निर्माण के लिए हो युवाओं की ऊर्जा का उपयोग-पूज्य महंत श्री वैदेही वल्लभ शरण*
अयोध्या। जनपद के युवाओं में असीम ऊर्जा और उत्साह है,युवा शक्ति का उपयोग रचनात्मक कार्यों, सामाजिक सेवाओं और राष्ट्र निर्माण के लिए किया जाना चाहिए उक्त विचार नेहरू युवा मंडल मंगारी विकासखंड बीकापुर के द्वारा मंगारी फ़र्टिलाइज़र के पास श्री रामराज्य संकल्पना ट्रस्ट श्री अयोध्या धाम के सहयोग से आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में उपस्थित युवाओं, रक्तदाताओं को संबोधितकरते हुए श्री वैदेही वल्लभ शरण जी महंत श्री बामन मंदिर मुख्य ट्रस्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम राज्य संकल्पना ट्रस्ट ने संबोधित कर रहे थे। रक्तदान समारोह की अध्यक्षता करते हुए राम…
Read Moreअवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने गरीब महिला के ठेले को किया नष्ट
दबंगो के भय से गांव छोड़ने को मजबूर है पीड़िता अयोध्या। थाना गोसाईंगंज के ग्राम सभा अमसिन में दबंगों ने हल्का लेखपाल की मिलीभगत से एक गरीब महिला की रोजी-रोटी का सहारा बने ठेले को नष्ट कर दिया और उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित महिला शांति का आरोप है कि उसके पति रमेश गुप्ता ने ग्राम सभा के वृक्षारोपण वाली जमीन पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ एसडीएम से शिकायत की थी, जिससे नाराज होकर यह घटना घटी।…
Read Moreबाबा भवनाथ दास की 13वीं संस्कार पर आयोजित हुआ विराट साधु-संतों का भंडारा
अयोध्या। समाजवादी संत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे बाबा भवनाथ दास के 13वीं संस्कार के अवसर पर उनके नजर बाग स्थित आवास पर एक विराट साधु-संत भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में साधु-संत, नागा, महंत और श्रद्धालु शामिल हुए। हनुमान गढ़ी के गद्दी नशीन श्री महंत और चारों पट्टी के महंतों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम में संतों के साथ कई प्रमुख नेता, शिष्य, पत्रकार, और भक्तगण भी उपस्थित रहे। सभी ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और बाबा भवनाथ…
Read Moreपार्षदों के विरोध के बाद हटाया गया नगर निगम का बदतमीज टैक्स बाबू
अयोध्या। नामांतरण फाइलों को गायब करने व सुविधा शुल्क न मिलने के आरोप लगने के बाद अयोध्या जोनल आफिस के टैक्स बाबू का स्थानांतरण कर दिया गया है। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से बाबू को नगर निगम मुख्यालय से अटैच कर दिया है। कार्रवाई होते ही पार्षदों ने खुशी जाहिर की है। अयोध्या नगर निगम के जोन कार्यालय में टैक्स विभाग के बाबू राजेश शंकर पांडेय पर जनता के साथ बदतमीजी से पेश आने के मामले में पार्षदों ने बुधवार…
Read More